देर से आने वाले शिक्षकों को लगी डांट
टुंडी |टुंडी के बीईईओ भीखन प्रसाद वर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें लछुरायडीह मध्य विद्यालय में तीन सरकारी शिक्षक के विलंब से पहुंचने पर बीईईओ ने जमकर फटकार लगाई। वहीं शौचालय में व्याप्त गंदगी देख प्रधान शिक्षक को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। यही स्थिति बरवाटांड़ मध्य विद्यालय में भी देखी गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय तारटांड़ में बच्चो की उपस्थिति पंजी में अंतर पाए जाने पर जमकर डांट पिलाई।