पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीओ सीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

बीडीओ-सीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी |नक्सल प्रभावित पश्चिमी टुंडी के जीतपुर पंचायत भवन में बुधवार को बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव एवं सीओ गुलजार अंजुम ने जनता दरबार लगाया। मौके पर प्रखंड की उपप्रमुख भवानी देवी भी मौजूद थीं। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं एवं उस पर अमल का भरोसा दिया। जनता दरबार में सबसे अधिक राष्ट्रीय इंदिरा गांधी वृदावस्था पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का आवेदन लोगों ने दिया। इस क्रम में 26 लोगों को स्थानीय अधिकारियों ने नई पेंशन के योग्य पाया। वहीं कई लोगो ने स्वीकृति पत्र के मिलने के बाद भी पेंशन नियमित नहीं मिलने की शिकायत की। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बड़ी संख्या में लोगों का राशन कार्ड नहीं बनने की बात जनता दरबार में आई। इसके अलावा कई अन्य मामले आए, जिसे शीघ्र ही निष्पादन का भरोसा अधिकारियों ने दिया।

खबरें और भी हैं...