दीक्षा समारोह
टुंडी. स्वरूपसरस्वती विद्या मंदिर रतनपुर टुंडी में बुधवार को दीक्षा समारोह हुआ। इसमें कक्षा नवम के भैया बहनों ने दशम के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद ने दीक्षा प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव शरत दुदानी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुफल कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अनादि चन्द्र मंडल, अक्षय कुमार तिवारी, नवनीत उज्जवल, आशुतोष दत्ता, रुक्मणि सिंह आदि थे।