प्रशासनिक टीम ने लिया जायजा
टुंडी|रविवार कोउपायुक्त के निर्देश पर प्रशासनिक टीमों ने टुंडी के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया। नगर आयुक्त सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने लछुरायडीह, कमारडीह, लुकैया, रतनपुर, टुंडी पंचायत का दौरा किया, जबकि बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने पश्चिमी टुंडी के नक्सल प्रभावित क्षेत्र फतेहपुर, जाताखुंटी, मछियारा, पूर्णाडीह एवं कोलहर पंचायत के विभिन्न विद्यालयों एवं पंचायत भवन के शिविर में जाकर बीएलओ के कार्यों का जायजा लिया एवं कई बिंदुओं पर जानकारी दी।