शीघ्र पहुंचेगा गांवों तक पानी: विदेश
टुंडी|राज्य सभासांसद संजीव कुमार द्वारा टुंडी पंचायत को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए जाने के बाद केंद्रीय टीम के आने की सूचना पर लोगों को जागरूक करने को लेकर टुंडी डाक बंगला में प्रतिनिधि विदेश कुमार दां के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें भविष्य में टुंडी पंचायत का पूर्ण विकास कैसे हो, इस मसले पर कई विंदुओं पर भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ घंटों विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद वे पूर्वी टुंडी के दुम्मा गांव गए।
वहां किसानों के साथ बैठक कर सिंचाई सुविधा बहाल करने को लेकर लोगों को जानकारी दी। दां ने किसानों से एमपी फंड से 35 लाख की राशि की लागत से शीघ्र ही बराकर नदी का पानी गांवों तक पहुंचाने की बात कही।