20-21 को टुंडी आएंगे सुदेश महतो
टुंडी|आजसू केकेन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो आगामी 20-21 फरवरी को टुंडी विधानसभा क्षेत्र में आजसू संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेंगे। यह जानकारी देते हुई केन्द्रीय सदस्य सह युवा प्रखर नेता दिनेश राय ने मंगलवार को टुंडी प्रखंड के मुडहारा, पतरोबाद, नावाटांड़, बाघमारा, झिनाकी आदि क्षेत्रों का दौरा कर संगठन के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए एवं ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए विधायक राजकिशोर महतो के नेतृत्व में टुंडी के चहुंमुखी विकास करने की बात कही। उनके साथ वरीय कार्यकर्ता सुबोद कुमार, सुरेश बावरी, संजू कुमार आदि मौजूद थे। इधर, आजसू सुप्रीमो के आने की खबर से युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।