पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्मशान घाट में विस्फोट, एक जख्मी

श्मशान घाट में विस्फोट, एक जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी| कमारडीहपंचायत के शमशान घाट में हुए विस्फोट की वजह से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बादलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुधीर मंडल की मौत के बाद शव लेकर ग्रामीण सोमवार की रात शमशान घाट गए थे। एक तरफ शव जलाया जा रहा था और दूसरी ओर ग्रामीण अलाव जलाकर उसके पास बैठे थे। इसी बीच किसी ने आग में शीशे का बोतल डाल दिया। गर्म होकर बोतल जोर की आवाज के साथ फट गया, जिससे सुनील कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। कई अन्य लोगों को भी चोटें लगीं। शमशान घाट में अफरातफरी मच गई।