विहिप की स्थानीय इकाई का गठन
टुंडी|दक्षिण टुंडीकी कटनिया पंचायत अंतर्गत मंझलीटांड़ गांव में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की स्थानीय इकाई का गठन पर्यवेक्षक गौतम दास की अगुवाई में किया गया। विहिप की इकाई का अध्यक्ष भैरव महतो, सत्संग प्रमुख धनु मल्लिक, बजरंग दल की इकाई का संयोजक चेतू महतो, गो रक्षा प्रमुख शंकर तुरी, कोषाध्यक्ष विनय महतो चुने गए।
20 अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। करमाटांड़ गांव में विहिप की इकाई का अध्यक्ष बानेश्वर हेम्ब्रम, बजरंग दल की इकाई का संयोजक बुधराम बास्की को चुना गया। यहां पर्यवेक्षक के रूप में त्रिलोचन तिवारी, युगल सिंह, रतन महतो, दिवाकर ओझा मौजूद थे।