- Hindi News
- उरीमारी में 70 और सयाल में 55 प्रतिशत हुआ मतदान
उरीमारी में 70 और सयाल में 55 प्रतिशत हुआ मतदान
उरीमारी : वोट देने के लिए युवाओं की लगी लंबी कतार।
उरीमारी : उमवि उरीमारी मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए महिलाओं की लंबी कतार।
उरीमारी | सयालएवं उरीमारी इलाकों में मंगलवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। इन दोनों इलाकों में निर्धारित समय सुबह सात बजे से मतदाताओं ने अपना मतदान करना शुरु कर दिया था। दोपहर के बाद भी विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही। सयाल निवासी विकलांग असरफ अली अपने ट्राई साइकिल पर अपनी दस वर्षीय पुत्री सायमा खातून के सहारे और एक सौ वर्षीय वृद्ध चतुर्भुज लाल अपने परिजनों के साथ लाठी लेकर मतदान केन्द्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उरीमारी क्षेत्र में 70 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सयाल क्षेत्र में 55 प्रतिशत मतदान हुआ।