पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल से समाज में आती है समरसता : भूषण

खेल से समाज में आती है समरसता : भूषण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएलबरका-सयाल अंतर परियोजना दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में शुक्रवार को शरू हुई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बिरसा परियोजना पदाधिकारी विभूति भूषण मिश्रा ने झंडोत्तोलन और मशाल जलाकर किया।

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सीसीएल बिरसा परियोजना कर रही है। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। पीओ विभूति भूषण मिश्रा ने कहा कि खेलकूद से तन और मन स्वस्थ रहने के साथ समाज में समरसता आती है। मौके पर बरका-सयाल एसओपी वीएसपी सिन्हा, एसओसी सैयद विलायतुल्लाह, उरीमारी पीओ जेएन गुप्ता, कल्याण पदाधिकारी आरके डोरा, खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, खेल तकनीकी सलाहकार रामाशीष कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यू कुजूर, शिशिर गर्ग, वरुण कुमार, दिलीप यादव, संजीव बेदिया, शिव शंकर सिंह, प्रभु दयाल सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, रामा शंकर साही, मोती सिंह, रंजन सोहराय, महावीर उरांव, एके सिंह, भरत प्रसाद, सुनील कुमार, रामनारायण प्रसाद, ओम प्रकाश पांडेय, महेश गिरि, महावीर प्रसाद, रवींद्र विश्वकर्मा, महादेव मांझी, शिवचरण करमाली, श्रीकांत गुप्ता, सुखदेव उरांव, रोतीन दत्ता, केदार राम सहित कई अधिकारी, कर्मी नेता मौजूद थे।

पहलेदिन कई प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

1500मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में उरीमारी परियोजना के तालो मांझी प्रथम, सयाल डी कोलियरी के सिकंदर सोरेन द्वितीय और देवीलाल सोरेन को तृतीय स्थान मिला। जबकि महिला वर्ग की खिलाड़ियों से 1500 मीटर की दौड़ में उरीमारी परियोजना की शांति देवी प्रथम, भुरकुंडा परियोजना की लक्ष्मी देवी द्वितीय और फूलमणि देवी को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में सौंदा डी कोलियरी के सन्नी मांझी प्रथम, सयाल डी कोलियरी के मार्शल हंसदा द्वितीय और रमेश हंसदा को तृतीय स्थान मिला।

महिला वर्ग की खिलाड़ियों से 200 मीटर की दौड़ में उरीमारी परियोजना की शांति देवी प्रथम, यशोदा देवी द्वितीय सयाल डी कोलियरी की माइको देवी को तृतीय स्थान मिला। गोला प्रक्षेपण में पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में सयाल डी कोलियरी के अश्विनी कुमार सिंह प्रथम, उरीमारी परियोजना के प्रेम प्रकाश खलखो टीके विश्वास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग की खिलाड़ियों से गोला प्रक्ष