- Hindi News
- बैठक में जमीन का सत्यापन कर नौकरी देने की मांग
बैठक में जमीन का सत्यापन कर नौकरी देने की मांग
उरीमारी | नवयुवकरैयत विस्थापित समिति पोटंगा की बैठक पोटंगा शिव मंदिर प्रागंण में रविवार को हुई। इसमें स्थानीय सीसीएल प्रबंधन से पोटंगा में आउटसोर्सिंग परियोजना से उत्पादित कोयले को लोकल सेल के माध्यम से ढुलाई कराने, पोटंगा में ही कांटा घर का निर्माण कराने, गैर-मजरुआ जमीन की सत्यापन कर रैयत विस्थापितों को नौकरी देने सहित कई मांगे की गई। बैठक में कहा गया कि अगर समिति की मांगें पूरी नहीं हुई तो क्रमवार आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जवाबदेही स्थानीय सीसीएल प्रबंधन की होगी। बैठक की अध्यक्षता रमेश गंझू ने की। जबकि संचालन अनुज मुंडा ने किया। मौके पर मनोज मुंडा, चंद्रदेव मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, जगरनाथ मुंडा, अनोज मुंडा, रमेश मुंडा, अजीत मरांडी, मंगरा गंझू, विशाल मुंडा, सुरेश गिरी, गणेश सिंह, संजुल बेसरा, सावित्री देवी, शुक्री देवी, सेवती देवी, सरिता देवी, उमा देवी, रीणा देवी, जठनी देवी, फूलकुमारी देवी, मुनिया देवी सहित कई लोग मौजूद थे।