पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल सीकेएस ने किया काला बिल्ला लगाकर कोयला अध्यादेश का विरोध

सीसीएल सीकेएस ने किया काला बिल्ला लगाकर कोयला अध्यादेश का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीट मीटिंग के दौरान नारेबाजी करते सीसीएल सीकेएस के लोग।

बिरसा परियोजना में पीट मीटिंग का आयोजन

भास्करन्यूज | उरीमारी

सीसीएलकोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) ने रविवार को बिरसा परियोजना कोल डिपो के समक्ष पीट मीटिंग आयोजन किया। पीट मीटिंग लोकसभा में कोयला अध्यादेश लाने के विरोध में की गई। इस दौरान सीसीएल सीकेएस ने काला बिल्ला लगाकर नारेबाजी कर विरोध किया। पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य मुख्य अतिथि सीसीएल सीकेएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने कहा कि लोकसभा में कोयला अध्यादेश लाया जा रहा है जो कोयला मजदूरों पर सीधा हमला होगा। यह अध्यादेश मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत कोल इंडिया को निजीकरण करना चाह रही है। इसके विरोध में आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पीट मीटिंग को रामविनय त्रिपाठी, रामाशंकर साही, शशिभूषण सिंह, कार्तिक मांझी, दिनेश करमाली आदि ने भी संबोधित किया। पीट मीटिंग की अध्यक्षता संचाल सीसीएल सीकेएस के बिरसा परियोजना शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया। मौके पर सुखचैन सिंह, अनिल कुमार पांडेय, हरिनाथ महतो, नागेश्वर कुमार द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद थे।