संवेदनशील पदों से नहीं हो रहा है तबादला
उरीमारी | सीसीएलबरका-सयाल प्रक्षेत्र में संवेदनशील पदों पर पिछले कई वर्षों से अधिकारी और कर्मी जमे हुए हैं। ऐसे अधिकारियों और कर्मियों का स्थानांतरण बरका-सयाल प्रबंधन नहीं कर रहा है। इनका संवेदनशील पदों पर जमे रहना कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसपर विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आवाज उठाई जाती रही है। परंतु अभी तक किसी भी अधिकारी और कर्मी स्थानांतरण नहीं किया है। इस मामले को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियन के द्वारा आंदोलन भी किया जा चुका है। इस संबंध में बरका-सयाल महाप्रबंधक प्रकाश चंदा ने बताया कि संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे हुए अधिकारियों और कर्मियों पर नजर रखी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।