रैविमो का स्थापना दिवस आज
उरीमारी . अंबेडकरसामुदायिक भवन सयाल में रैयत विस्थापित मोर्चा का तृतीय स्थापना दिवस समारोह रविवार को मनाया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रैविमो के केंद्रीय अध्यक्ष फागू बेसरा उपस्थित होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू मौजूद रहेंगे। समारोह में पूरे सीसीएल जोन से रैविमो के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसे सफल बनाने को लेकर भुरकुंडवा फुटबाॅल मैदान में रैविमो की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रैविमो के पोटंगा पंचायत अध्यक्ष सोनाराम मांझी ने की। बैठक में जीतन मुंडा, संजय करमाली, विनोद हेम्ब्रम, संतोष सिंह, दिनेश टुडू, पंकज हेम्ब्रम, सुरेश सोरेन, हंदू मुंडा आदि मौजूद थे।
सुखदेव मुंडा, लेचा मांझी, राजू करमाली, पप्पू मुंडा, बहादुर मरांडी, बाबू गंझू, सुनिल हेम्ब्रम, कृष्णा करमाली सहित रैविमो के कई सदस्य उपस्थित थे।
फोटो 04 बैठक में उपस्थित रैविमो के लोग