- Hindi News
- आदिवासी उच्च विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता हुई
आदिवासी उच्च विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता हुई
आदिवासी उच्च विद्यालय उरीमारी में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा सात, आठ, नौ दशम वर्ग की छात्राएं शामिल हुई। इन सभी कक्षा की छात्राओं से एक-एक रंगोली बनवाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सात की सुषमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सौम्या कुमारी अराध्या कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं कक्षा दस की मनीषा कुमारी, रेणु कुमारी, उषा कुमारी सावित्री कुमारी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही अन्य कक्षाओं की छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार निर्णायक मंडली द्वारा दिया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य रमेश कुमार किस्कू ने कहा कि प्रतियोगिता से स्कूली बच्चों में प्रतिभा का संचार होता है। मौके पर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेसाबेड़ा के प्रधान पारा शिक्षक रोहित कुमार पवन कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक महावीर प्रसाद, अशोक यादव, बिन्देश्वरी यादव, अवध बिहारी सिंह, जगदीश प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार, देवेन्द्र भारती मौजूद थे।
फोटो 37 रंगोली प्रतियोगिता में शामिल स्कूली छात्राएं