पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिल्ड्रन पाराडाइज हाई स्कूल जरजरा में भाषण प्रतियोगिता

चिल्ड्रन पाराडाइज हाई स्कूल जरजरा में भाषण प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद‌्घाटन करते उप प्रमुख मौजूद बच्चे।

भास्कर न्यूज | उरीमारी

ग्लोबलइंडिया फाउंडेशन की ओर से चिल्ड्रन पाराडाइज हाई स्कूल जरजरा में नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के तत्वावधान में युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसकी शुरुआत बड़कागांव उप प्रमुख कार्तिक उरांव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र महतो, नेहरू युवा केंद्र बड़कागांव एनवाईसी सबिता बारला, सहायक शिक्षक मनीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। कार्तिक उरांव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का दायित्व युवा वर्ग के हाथों में होता है। भाषण प्रतियोगिता से बच्चों केे भीतर छिपी हुई भावनाओं को प्रकट करने का एक अच्छा माध्यम है। भाषण प्रतियोगिता में नीता कुमारी, प्रियंका कुमारी काजल कुमारी ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को कार्तिक उरांव ने पुरस्कृत किया। मौके पर पवन कुमार, शिक्षक अरुण कुमार, संगीता कुमारी, संदीप कुमार, विशाल कुमार, गीता कुमारी, अमन कुमार, पिंकी कुमारी, नीता कुमारी, नीतीश कुमार, ज्योति कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।





फोटो28 दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते उप प्रमुख अन्य