पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजीकरण की साजिश कर रही केंद्र सरकार : विंध्याचल

निजीकरण की साजिश कर रही केंद्र सरकार : विंध्याचल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभा के दौरान नारेबाजी करते संयुक्त मोर्चा के लोग।

संयुक्त मोर्चा ने की वर्क टू रूल आंदोलन की सफलता को लेकर सभा

भास्करन्यूज | उरीमारी

केन्द्रीयश्रमिक संगठनों द्वारा कोल इंडिया में 18 से 20 सितंबर तक आहूत वर्क टू रूल आंदोलन की सफलता को लेकर संयुक्त मोर्चा ने रविवार को बिरसा परियोजना कोल डिपो के समक्ष सभा की। सभा को संबोधित करते हुए विंध्याचल बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार कोल इंडिया को निजीकरण करने की साजिश रच रही है। यह मजदूर विरोधी नीति है। इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में 18 से 20 सितंबर तक वर्क टू रूल आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। अगर इससे कोल इंडिया प्रबंधन नहीं चेता तो सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की सभी कोलियरियों का अनिश्चित चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। सभा को प्रभुदयाल सिंह, बासुदेव साव, शिवशंकर सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार शर्मा, सतीश सिंह, रविंद्र विश्वकर्मा, कार्तिक मांझी, अशोक कुमार सिंह, रामकिंकर सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता रामशंकर शाही ने की। मौके पर महेन्द्र गंझू, आफताब आलम, विजय तुरी, रामरतन राम, भीम सिंह, तबरेज खान,अरविंद कुमार, सुभाषचंद्र मोदी, अजय श्रीवास्तव, महादेव मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।