पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैयत विस्थापितों को देना होगा अधिकार : फागू

रैयत विस्थापितों को देना होगा अधिकार : फागू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सयाल में रैयत विस्थापित मोर्चा का मना तृतीय स्थापना दिवस समारोह

रैयतविस्थापित मोर्चा का तीसरा स्थापना दिवस समारोह रविवार को अंबेडकर सामुदायिक भवन सयाल में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि रैविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष फागू बेसरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष संजीव बेदिया उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व झंडोतोलन किया गया। इसके पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत रैविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष फागू बेसरा ने द्वीप प्रज्जवलित कर की। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली के कॉलेश्वर मांझी, मोहन सोरेन, मोहम्मद इकबाल हुसैन, एतो बास्के, सोनाराम टुडू, राजकुमार महतो, सोनाराम मांझी, आरडी हंसदा रामचंद्र उरांव ने की। जबकि संचालन अध्यक्ष मंडली के वीरेंद्र मांझी, मोहन मांझी, सोनाराम हेंब्रम, कैलाश टुडू, राजेश बेदिया, सुरेशचंद्र पटेल आदि ने किया।

इस मौके फागू बेसरा ने कहा कि रैयत विस्थापितों का जो हक अधिकार बनता है, उसे कोल इंडिया प्रबंधन को हर हाल में देना होगा। नहीं तो रैयत विस्थापित अपनी भूमि पर कोयला खनन नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि रैयत विस्थापितों को जमीन अधिग्रहण के बदले अभी तक नौकरी, मुआवजा पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई है। गलत तरीके से सीसीएल कोलियरी चला रही है। यह रैयत विस्थापितों के साथ अन्याय हो रहा है। इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पूरे कोल इंडिया में आंदोलन जारी रखना होगा। मौके पर रैविमो के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा, गहन टुडू, संजय करमाली, मो. रब्बानी, साबिर अंसारी, बोधन मांझी, मोहन लाल मांझी, पन्ना लाल मुर्मू, हीरा लाल मुर्मू, जयप्रकाश उरांव, अर्जुन महतो, राजेन्द्र प्रसाद, शिवनारायण प्रसाद, मोहलाल महतो, मदन सोरेन, दिनेश हंसदा, राजेश बेदिया, नारायण बेदिया, लखनलाल महतो, शिवजी बेसरा, कार्तिक महतो, बहादुर मांझी, सन्नी बेसरा, बालदेव मुर्मू, शंकर मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

मंच पर उपस्थित जिप उपाध्यक्ष संजीव बेदिया रैविमो के लोग।

स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित भीड़।