पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों ने बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना का कार्य किया ठप

मजदूरों ने बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना का कार्य किया ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्य ठप के दौरान खड़ी मशीनें नारेबाजी करते मजदूर।

भास्कर न्यूज | उरीमारी

बिरसाआउटसोर्सिंग परियोजना का कार्य शनिवार की दोपहर दो बजे सेे मजदूरी भुगतान के लिए मजदूरों ने ठप रखा है। कहा कि जब तक हमलोगों की पांच महीने का मासिक वेतन नहीं मिलता है। तब तक कार्य ठप रखा जाएगा। आउटसोर्सिंग परियोजना की खुली खदान से ओबीआर का उत्पादन पूरी से ठप रहा। बिरसा परियोजना पदाधिकारी विभूति भूषण मिश्रा ने बताया कि यहां के सभी मजदूरों को बकाया मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आरके ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक अभय जैन को वार्ता के लिए बुलाया गया है। वार्ता होने के बाद कार्य चालू हो जाएगा। इधर, साेमवार समाचार लिखे जाने तक आउटसोर्सिंग परियोजना का कार्य ठप पड़ा था। कार्य ठप रखने वालों में अरविंद कुमार सिंह, अशोक करमाली, लक्ष्मण यादव, लगन मांझी, मोहन मांझी, कंचन उरांव, वीरेंद्र कुमार महतो, अनिल बेसरा, धनीराम सोरेन, काशीनाथ पाण्डेय, धर्मनाथ बेदिया, धरमू लोहरा, देवानंद बेदिया, शाहबान अंसारी, अशोक पासवान, आनंद कुमार पांडेय, किशोर करमाली, विनोद सिंह, राजू हंसदा, श्याम बाबू प्रसाद सहित कई मजदूर मौजूद थे।