कोल माइंस वर्कर्स यूनियन ने की सभा
उरीमारी | कोलमाइंस वर्कर्स यूनियन द्वारा कोयला उद्योग में दस प्रतिशत विनिवेश फैसले के खिलाफ सोमवार को उरीमारी परियोजना की पोटंगा वर्कशॉप के समक्ष सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट के द्वारा कोयला उद्योग में दस प्रतिशत विनिवेश करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्रों से करीब 43 करोड़ रुपये एकत्रित करने की योजना बनाई है। इसके तहत कोल इंडिया से 23-24 हजार करोड़ रुपए एकत्रित करना है। इसी के संदर्भ में कोयला उद्योग में दस प्रतिशत विनिवेश करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मजदूर वर्ग के ऊपर सबसे तीखे हमले किए जा रहे हैं। सभा को जगरनाथ उरांव, डाॅ. आशीष कुमार, बिजेंद्र प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सुरेंद्र राम संचालन शिवशंकर उरांव ने किया। मौके पर नरेश दास, मोहम्मद आजाद, प्रमोद कुमार, दुधेश्वर राम, जग्गू महतो, रेवा यादव सहित कई लोग मौजूद थे।