- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी का जीएम ने किया अवलोकन
विज्ञान-प्रदर्शनी का जीएम ने किया अवलोकन
विज्ञान प्रदर्शनी माॅडल को देखते जिप सदस्या, जीएम अन्य।
भास्कर न्यूज | उरीमारी
सयालएवं केकेसी उच्च विद्यालय सयाल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का जिप सदस्या अर्चना देवी सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक ईश्वरचंद्र मेहता ने सोमवार को अवलोकन किया। महाप्रबंधक ईश्वरचंद्र मेहता ने छात्रों को नित्य नए प्रयोग करने की बातें कही। प्रदर्शनी में बढ़ते प्रदूषण से होने वाले नुकसान और प्रदूषण की रोकथाम के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता, ऊर्जा संरक्षण, जल सुरक्षा संबंधित विभिन्न माॅडल्स प्रस्तुत किया गया। मौके पर सीसीएल बरका-सयाल एसओपी वीएसपी सिन्हा, एसओसी सैयद विलायतुल्लाह, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रधानाध्यापक निरंजन महतो, सीडी सिंह, शिव कुमारी, संजीत राम, रंजीत राम, लाल बिहारी यादव, ब्रह्मदेव सिंह, संतोष तिवारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।