पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआरएफ पब्लिक स्कूल सयाल में विदाई समारोह का आयोजन

एमआरएफ पब्लिक स्कूल सयाल में विदाई समारोह का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उरीमारी | एमआरएफपब्लिक स्कूल सयाल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड विकास मोर्चा (प्र.) के केन्द्रीय सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद और विद्यालय के मुख्य सचिव जावेद खान उपस्थित थे। समारोह में विद्यालय के दशम् वर्ग की छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। यह विदाई छात्र-छात्राओं को यहां से मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने के लिए दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि दुर्गाचरण प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलविना, चंचली, पायल, तरन्नुम, रागनी, यास्मिन, सोनम, प्रियंका, पूजा आदि छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष दर्जनों छात्र-छात्राओं का नामांकन होता है और लगभग इतने ही प्रतिवर्ष स्कूल को छोड़कर आगे की पढ़ाई के लिए जाते हैं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इरफान अंसारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं मौजूद थी।