- Hindi News
- कोल इंडिया में कोयला अध्यादेश मजदूरों पर सीधा हमला है: संजय शर्मा
कोल इंडिया में कोयला अध्यादेश मजदूरों पर सीधा हमला है: संजय शर्मा
उरीमारी | बिहारकोलियरी कामगार यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सयाल कैंटीन में शनिवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से बीसीकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा और सचिव अर्जुन सिंह उपस्थित थे। बैठक में इसी माह से जून माह तक सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की सभी कोलियरियों में सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में कहा गया कि कोल इंडिया में कोयला अध्यादेश लाने और भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू नहीं करने के खिलाफ नौ फरवरी को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया जाएगा। साथ ही दस फरवरी को सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सीआईटीयू के फैसले के तहत बीसीकेयू और एनसीओईए के संयुक्त एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बीसीकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष और सचिव ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकसभा में कोयला अध्यादेश लाया जा रहा है जो कोयला मजदूरों पर सीधा हमला होगा। यह अध्यादेश मजदूर विरोधी है। केंद्र सरकार एक साजिश के तहत कोल इंडिया को निजीकरण करना चाह रही है। मौके पर दशरथ सिंह, निरंजन पटेल, नरेश नायक, सुनील कुमार, मोहम्मद खलील, बृजनंदन पासवान, एच रहमान, महेश सिंह, सुरेश कुमार, अविनाश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।