- Hindi News
- श्री श्री 1008 ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ आज
श्री श्री 1008 ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ आज
उरीमारी | उरीमारीगौरी शंकर मंदिर प्रांगण में रविवार को श्री श्री 1008 ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। जो 18 फरवरी तक चलेगा। वाराणसी के यज्ञाचार्य डाॅ. अजय हरि शुक्ल की देख-रेख में यज्ञ संपन्न होगा। यज्ञ संचालक दिलीप यादव ने बताया कि उरीमारी में इस वर्ष सोलहवीं बार श्री श्री 1008 ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ में यज्ञ समिति के कानू मांझी, श्याम सुंदर प्रसाद, डाॅ. जीआर भगत, सत्यनारायण राम, महादेव बेसरा, चंदू जायसवाल, सुनील यादव, भोला रविदास, देवेंद्र कुमार, लालो आदि सदस्य जुटे हुए हैं।