गरसुल्ला गांव में जनता दरबार आज
गरसुल्लागांव के अंबाटोला स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया है। इसमें बड़कागांव प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जनता दरबार में जनता की समस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा। इसकी जानकारी गरसुल्ला पंचायत के मुखिया छक्कन बेदिया ने दी।