- Hindi News
- उरीमारी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते लोग।
उरीमारी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते लोग।
उरीमारी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते लोग।
चितरपुर | चितरपुरप्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। सीसीएल रजरप्पा कोल वाशरी में बना बना बाबा विश्वकर्मा का चलंत मूर्ति लोगों के लिए अकर्षण का केंद्र रहा। इसके आलवे वेश वर्कशाॅप, सेक्सन दो खदान, कांटा घर और टाउनशीप आॅफिस में भव्य पूजा पंडाल बनाया गया। आईडीएल, डीएलएफ पावर प्लांट में भी पूजा किया गया। मौके पर चितरंजन दास चौधरी, वशीर अंसारी, मुकेश बोंदिया, रमेश तिवारी, एनआर तिवारी, आरके पांडेय, केके कच्छप, युगल किशोर, संजय महतो, राजदीप चौधरी, भागीरथ मानकी, शोभा भडाईक, रामदेव मांझी, एनके दास, जगन रविदास, शंकर सिंह सहित कई थे। वहीं, उरीमारी के सयाल-उरीमारी सीसीसएल बिरसा परियोजना के वर्कशाॅप में भगवान विश्वकर्मा की पूजा में बरका-सयाल महाप्रबंधक ईश्वरचंद्र मेहता, एसओपी वीएसपी सिन्हा, बिरसा पीओ विभूति भूषण मिश्रा सहित कई अधिकारी कर्मी शामिल हुए।