फुटबॉल में बरका-सयाल ने अरगड्डा, चरही ने रांची को पीटा
भास्कर न्यूज | उरीमारी
सीसीएलअंतर क्षेत्रीय चार दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को सयाल हिल व्यू स्टेडियम सेंट्रल सौंदा फुटबाॅल मैदान में मैच खेला गया। सर्वप्रथम सयाल हिल व्यू स्टेडियम में चरही बनाम हेड क्वार्टर की टीम के बीच मैच खेला गया।
जिसमें चरही की टीम ने पांच गोल से हेडक्वार्टर को पराजित कर दिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चरही के दुरा मांझी को मैन आॅफ मैच का पुरस्कार सयाल डी कोलियरी ईएण्डएम विभाग के इंजीनियर एसपी राय ने देकर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता के तीसरे दिन की दूसरा मैच सेंट्रल सौंदा फुटबाॅल मैदान में सीसीएल बरका-सयाल बनाम अरगड्डा के बीच खेला गया। जिसमें बरका-सयाल की टीम ने चार गोल से अरगड्डा को पराजित किया। इसमें मैन आॅफ मैच का पुरस्कार संजय सोरेन को सीसीएल बरका-सयाल के एसओ (पीएंडपी) डाॅ. रामा ने दिया। शुक्रवार को दिन के 2 बजे से बरका सयाल और चरही के बीच हिलव्यू स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जागएा। मौके पर सीसीएल बरका-सयाल एसओपी वीएसपी सिन्हा, एसओसी सैयद विलायतुल्लाह, रामाशीष कुमार, एसके अग्रवाल, वीके सिंह, रामेश्वर मुंडा, आईडीपी सिंह, अभिनेश कुमार, कुंदन, राकेश कुमार, मोतीलाल सिंह, केदार राम सहित कई लोग मौजूद थे।