पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरगड्डा ने पिपरवार को हराया

अरगड्डा ने पिपरवार को हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सयालहिल व्यू स्टेडियम में मंगलवार से चल रही सीसीएल अंतर क्षेत्रीय चार दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पिपरवार बनाम अरगड्डा के बीच मैच खेला गया। जिसमें अरगड्डा की टीम ने चार गोल किया। इसके जवाब में पिपरवार की टीम मात्र तीन गोल ही कर पाई। पिपरवार की टीम ने एक गोल से अरगड्डा को पराजित कर दिया। वहीं प्रतियोगिता के दूसरे मैच सीसीएल बरका-सयाल बनाम सीआरएस के बीच खेला गया।

जिसमें सीसीएल बरका-सयाल की टीम एक गोल से विजयी हुई। फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन की मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीसीएल बरका-सयाल के सुभाष मांझी और अरगड्डा टीम के रमेश हंसदा को मैन आॅफ मैच का पुरस्कार बिरसा पीओ विभूति भूषण मिश्रा ने देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर प्रतिभा वाले खिलाड़ियों को केवल एक मौका चाहिए। जो अपने मौके को बेहतर परिणाम में बदल सके। इस मौके को मैन आॅफ मैच पाने वाले रमेश हंसदा ने अच्छे ढंग से निभाया। मौके पर सीसीएल बरका-सयाल एसओपी वीएसपी सिन्हा, एसओसी सैयद विलायतुल्लाह, सयाल पीओ उमाशंकर सिंह, रामाशीष कुमार, कुंदन, राकेश कुमार, एसके झा, मोतीलाल सिंह, केदार राम सहित कई लोग मौजूद थे। इधर सेंट्रल सौंदा फुटबाॅल मैदान में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन की मैच हेड क्वार्टर बनाम बीएंडके के बीच खेला गया। जिसमें हेड क्वार्टर की टीम एक गोल से विजयी रही। जबकि दूसरा मैच रजरप्पा बनाम चरही के बीच खेला गया। जिसमें चरही की टीम विजयी रही।

मैन आॅफ मैच का पुरस्कार देते बिरसा पीओ विभूति भूषण मिश्रा और अन्य।

खबरें और भी हैं...