- Hindi News
- यज्ञ मंडप की परिक्रमा से पूर्ण होती है मनोकामना : यज्ञाचार्य
यज्ञ मंडप की परिक्रमा से पूर्ण होती है मनोकामना : यज्ञाचार्य
अनुष्ठान में मां दुर्गा की प्रतिमा की परिक्रमा करते श्रद्धालु।
मंत्रोच्चारण के बीच पाठ करते पुजारी और अन्य।
भास्कर न्यूज | उरीमारी
दामोदरनदी तट पर स्थित उरीमारी गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में चल रहे श्री श्री 1008 ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ में अग्नि प्रज्वलन के बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू हो गई है। इसमें दूर-दराज से श्रद्धालु परिक्रमा करने रहे हैं। श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ने लगी है। यज्ञाचार्य डाॅ. अजय हरि शुक्ल ने बताया कि सबों को यज्ञ मंडप की परिक्रमा करनी चाहिए। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
सर्वेश्वरीदुर्गा मंदिर की अनुष्ठान की हुई पूर्णाहुति, बंटा प्रसाद
रामगढ़| नईसरायके सीसीएल केंद्रीय चिकित्सालय परिसर के सर्वेश्वरी दुर्गा माता मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई। वहीं, भंडारा का प्रसाद लोगों के बीच बांटा गया। इससे पहले अनुष्ठान पुजारी पंडित देव चरण पांडेय ने यजमान रोहित झा को सप|ीक पूजा कराई। वहीं, महिला-पुरुषों ने मां दुर्गा की प्रतिमा की परिक्रमा की। मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने हवन कर आरती की। इस दौरान माता के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। अनुष्ठान कार्यक्रम में डॉ.ओम प्रकाश, डॉ अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सेठ, गोपाल हरि प्रसाद, वरुण कुमार राय चौधरी, केडी यादव, अशोक कुमार महतो, सत्येंद्र पासवान सहित अनेक लोग सराहनीय योगदान दिया।