- Hindi News
- महाप्रबंधक कार्यालय पर बीसीकेयू और एनसीओईए ने दिया धरना
महाप्रबंधक कार्यालय पर बीसीकेयू और एनसीओईए ने दिया धरना
उरीमारी | आॅलइंडिया कोल वर्क्स फेडरेशन के आह्वान पर सीआईटीयू के बैनर तले सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष मंगलवार को नेशनल कोल आॅर्गेनाइजेशन इम्पलाइज एसोसिएशन (एनसीओईए) और बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू ) ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय धरना दिया।
यह धरना कोयला मजदूरों की चार सूत्री मांगों को लेकर दिया गया। जिसमें कोल इंडिया में भारत सरकार द्वारा किये जा रहे विनिवेश पर अविलंब रोक लगाई जाय, कोयला उद्योग के पुनर्गठन की नीति पर रोक लगाई जाय, कोल ब्लाॅकों का आवटंन केवल कोल इंडिया को ही किया जाय और ठेका मजदूरों को तत्काल स्थायीकरण किया जाय समेत मांगें शामिल हैं। बतौर मुख्य अतिथि बीसीकेयू के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि कोल इंडिया का भारत सरकार एक साजिश के तहत निजीकरण करना चाह रही है। भारत सरकार कोल इंडिया को धीरे-धीरे विनिवेशीकरण कर निजी कंपनियों के हाथों में सौंप रही है। यह कोयला मजदूरों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया का निजीकरण कदापि नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी कोयला मजदूर एकत्रित रहें। धरना को एनसीओईए के जोनल सचिव प्रभुदयाल सिंह, आरपी सिंह चंदेल, बीएन राय, कामेश्वर मेहता, बासुदेव साव, एमपी वर्मा, अशोक कुमार वशिष्ठ, भगवान दास, दशरथ सिंह, महेश सिंह, सुशील सिंह, अनिरुध सिंह, जाफर इमाम आदि ने भी संबोधित किया। धरना की अध्यक्षता बीसीकेयू के क्षेत्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने की। मौके पर प्रभु कुमार पासवान, उदय प्रसाद, जगदीश पासवान, बुधू उरांव, किरण कुमार, गंगा बेदिया, विश्वनाथ करमाली, निरंजन पटेल, नरेश नायक, राजेन्द्र यादव, सतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।