पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उरीमारी : ग्राम स्वास्थ्य पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

उरीमारी : ग्राम स्वास्थ्य पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उरीमारी | बड़कागांवप्रखंड के आंगों, पोटंगा, उरीमारी और गरसुल्ला पंचायत में क्रेज हजारीबाग के तत्वाधान में ग्राम स्वास्थ्य पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत पोटंगा पंचायत के तेतरिया आंगनबाड़ी केन्द्र से की गई। इसके तहत गर्भवती माताओं और धात्री माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर क्रेज संस्था के सुनील तिर्की ने कहा कि बच्चों के लिए मां का दूध अमृत के समान होता है। मां के दूध में नवजात शिशुओं के शारीरिक और मानसिक विकास करने का हर तत्व मौजूद रहता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भ की जानकारी होते ही एएनएम और आगनबाड़ी केन्द्र में जाकर निबंधन कराना आवश्यक है। मौके पर रामेश्वर महतो, दिनेश सोरेन, जेवियर मिंज सेविका पार्वती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।