श्रमिक संघ की बैठक में कई निर्णय
उरीमारी. सयालखान संख्या आठ के समक्ष अखिल झारखंड श्रमिक संघ की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक क्षेत्रीय यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष 15 सितंबर को एक दिवसीय महाधरना देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता मुन्ना श्रीवास्तव ने की। मौके पर सीसीएल जोन के क्षेत्रीय सचिव सतीश सिन्हा, प्रभात दास, बासुदेव प्रसाद, अनिल सिंह, सुतोष पासवान, प्रभात रंजन टा, राकेश मौजूद थे।