पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्रामपुर मझिआंव अनुमंडल बनकर रहेगा : राजन मेहता

विश्रामपुर-मझिआंव अनुमंडल बनकर रहेगा : राजन मेहता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है

जेवीएम के वरीय नेता केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य राजन मेहता ने कहा कि विश्रामपुर-मझिआंव विस क्षेत्र की जनता के हक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने रजहारा कोलियरी खुलवाने, विश्रामपुर-मझिआंव को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के दिशा में समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आमरण अनशन आंदोलन में उठाए गए सभी 11 सूत्री मांगों पर सदर एसडीओ ने मंजूरी दी है। राजन मेहता ने उनके आंदोलन को मिले आम-आवाम के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही जेवीएम जिला सहित सभी प्रखंड इकाई के पदाधिकारी कार्यकर्ता के द्वारा इस आंदोलन को दी गई मजबूती की सराहना की। स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राजन मेहता ने कहा कि 30 वर्षों से चल रही जनता के छलने के काम अब आगे नहीं चलने वाला। प्रेसवार्ता में नपं अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी, नासीर अंसारी, नरेश यादव, धर्मेंद्र ठाकुर, अजय राम, शशि चौहान, चंद्रदेव मेहता, सिद्धनाथ यादव, सूर्यदेव यादव, मदन मेहता, मंजय राम, अवधनारायण राम आदि थे।