- Hindi News
- गांधी विचार मंच का छह दिवसीय महाधरना शुरू
गांधी विचार मंच का छह दिवसीय महाधरना शुरू
अंचलअंतर्गत ज्वलंत जनसमस्याओं से जुड़ी आठसूत्री मांगों को लेकर स्थानीय नगर पर्षद स्थित डाकबंगला परिसर में गांधी विचार मंच के तत्वावधान में छह दिवसीय महाधरना कार्यक्रम बुधवार को शुुरू हुआ। गांधीवादी सामाजिक संस्था के बैनर तले शुरू हुआ महाधरना आगामी 16 फरवरी तक जारी रहेगा। इसकी अगुवाई मंच के के अध्यक्ष गांधीवादी रविंद्र नाथ उपाध्याय कर रहे हैं। पहला सौ से अधिक अंचल क्षेत्र के ग्रामीण धरने पर बैठे। प्रमुख मांगों में पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में भारी कमी के बावजूद मनमाने ढंग से पूर्व में छोटे यात्री वाहन के द्वारा बढ़ाये गए किराया में बिना कमी किए हो रही वसूली पर रोक कर संशोधित किराया प्रशासन द्वारा पहल कर निर्धारित करना शामिल है। जिला परिषद द्वारा स्थानीय डाकबंगला में बनाये जा रहे दुकानों को नगर पर्षद मुख्यालय में अतिक्रमण के नाम पर बस स्टैंड क्षेत्र से हटाये जा रहे गुमटी झुग्गी-झोपड़ी ठेला पर जीवनयापन कर रहे दुकानदारों को दूकान आवंटन में पहली प्राथमिकता देना, नगर पर्षद मुख्यालय के हृदयस्थली से गुजरी मेलवानदी का लगातार दोनों किनारे से हो रहे अतिक्रमण से मुक्त कराना, नगर पर्षद के विकास के नाम पर प्राप्त राशि का दुरुपयोग पर रोक लगाकर नगरवासी के हितों का ध्यान जरुरी योजनाओं का क्रियान्वयन करना मंच की प्रमुख मांगों से जुड़ी है। इनके अलावा स्थानीय नगर पर्षद मुखालय क्षेात्र प्रमुख कस्बा रेहला में वर्षों से व्याप्त जलसंकट का स्थायी निदान करना तथा लालगढ़, पांडू में लंबे समय से आधी-अधूरी हालत में पड़ी जलापूर्ति योजना का शीघ्र क्रियान्वयन करना आदि प्रमुख मांगे हैं। महाधरना को संबोधित करते हुए मंच अध्यक्ष ने जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही समुचित कार्रवाई नहीं होने पर छह दिनी महाधरना की समाप्ति के अगले दिन इसकी स्थल पर मंच अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय ने आमरण अनशन का भी अल्टीमेटम दिया। पहला दिन के महाधरना में शामिल प्रमुख लोगों में हाजी इसहाक अंसारी, जयकिशोर दुबे, राजनाथ पांडेय, शंकर प्रसाद केसरी, प्रभु प्रजापति, विश्वजीत बक्सराय, कृष्णा पांडेय, विष्णुकेश मिश्रा, एस विश्वकर्मा, विजय तिवारी के अलावा वार्ड सदस्य शांति देवी आदि थे।