- Hindi News
- केतात में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कल से
केतात में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कल से
विश्रामपुर | अंचलमें पहलीबार विश्वगायत्री परिवार के तत्वावधान में केतात ग्राम एनएच 75 पथ पर आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पुस्तकमेला का चार दिवसीय महानुष्ठान शुक्रवार 13 फरवरी की प्रतापुराण ग्रंथ कलश शोभायात्रा से शुरू हो रहा है। इसके बाद लगातार चार दिनों तक योग ध्यान, प्राणायाम जप के कार्यक्रम होंगे। इसक्रम में 15 फरवरी को कार्यकर्ता गोष्ठी युग निर्माण सममेलन एवं शतवेदीय दीपयज्ञ के उपरांत समापन दिवस को 24 कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगा। मीडिया प्रभारी भूषण बिहारी चौबे ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य संयोजक एबीसीआरएल प्रतिष्ठान रेहला के यूनिट हेड बीबी दीक्षित की देखरेख में शांतिकुंज हरिद्वार से आयी टोली के द्वारा सारे आयोजन संपन्न कराये जायेंगे। इसके लिए गुड्डकेश चौबे, शारदानंद चौबे, राजेश्वर चौबे, जयशंकर चौबे, महेंद्र चौबे, तोलरा की मुखिया श्यामा देवी, संजीव कुमार चौबे पुजारी कौशल शर्मा पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।