वृद्धखैरा वेणुगोपाल मंदिर सजधज कर तैयार
विश्रामपुर | जगदगुरुरामानुजाचार्य, त्रिदंडी स्वामी द्वारा वृद्धखैरा में छह दशक पूर्व निर्मित प्रसिद्ध वेणुगोपाल मंदिर जीर्णोद्धार के उपरांत सजधज कर तैयार हो गया है। वैष्णव संप्रदाय के अविभाजित बिहार के इस अनूठे पहला मंदिर के नवनिर्मित गर्भगृह में राधाकृष्ण भूदेवी की पुनर्स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 23 दिसंबर से श्रीलक्ष्मी वेणुगोपाल महायज्ञ का विराट आयोजन त्रिदंडीस्वामी के शिष्य जगदगुरु लक्ष्मी प्रपन्नजीयर स्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में किया जा रहा है। पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत 22 दिसंबर को कलश शोभा यात्रा से होगी। वहीं महापूर्णाहुति महाभंडारा संत महात्मा की विदाई 27 दिसंबर को होगी। इस दौरान दर्जनभर पधारे जगदगुरु शंकराचार्य, भगवद कथा वाचक, विद्वतजन प्रकांड धर्मशास्त्र विद्वानों के प्रवचन होंगे। 25 दिसंबर को महाभिषेक गर्भगृह में देवी-देवताओं के प्रवेश के अनुष्ठान संपन्न होंगे। वेणुगोपाल महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष उंटारी रोड के जिप सदस्य अरविंद सिंह , मंदिर के महंत विष्णुचित स्वामी स्वागतध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि प्रमंडल अंतर्गत सह अनूठे धार्मिक विराट आयोजन में 108 गांव के हजारों धर्मप्रेमी चार वर्ष से हो रहे वेणुगोपाल मंदिर के जीर्णोद्धर महायज्ञ आयोजन में बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग के साथ श्रमदान भी दिया।
फोटो : 2