बंधक बनाकर 2 लाख के सामान लूटे
नगरउंटारी के 4 व्यापारियों से ट्रेन में 12 लाख की लूट
भास्कर संवाददाता | विश्रामपुर
धनबादरेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस में शुक्रवार की अहले सुबह हथियारबंद लुटेरों ने चार व्यापारियों से नकद 12 लाख रुपए लूट लिए। घटना गढ़वा रोड गढ़वा टाउन स्टेशन के बीच घटी। लूट के शिकार व्यापारी एकराजुल, जुबेर, मुन्ना और शौकत गढ़वा जिले के नगरउंटारी के रहने वाले हैं। भुक्तभोगियों ने गढ़वा रोड जीआरपी पोस्ट में इस संबंध में केस दर्ज कराया है। प्राथमिकी के अनुसार, एकराजुल से 4.50 लाख, जुबेर से 2.70 लाख, मुन्ना से 4.14 लाख शौकत से 70 हजार रुपए नकद लूटे गए।
चारों व्यापारी गुरुवार को दुर्गापुर से कोलकाता-अजमेर ट्रेन पर सवार हुए। रात एक बजे गढ़वा रोड में उतरे। नगरउंटारी जाने के लिए यहां से शक्तिपुंज एक्सप्रेस पर सवार हुए। सुबह 3.10 बजे कोयल नदी पुल पार करते समय बोगी में कुछ लोगों ने चारों व्यापारियों से मारपीट की और 12.04 लाख रुपए लूटे। फिर चेन पुलिंग की और उतरकर भाग निकले।
व्यापारी ही थे टारगेट पर
जीआरपीथाना प्रभारी दिलकेश्वर शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को अपराधी टारगेट पर लिए हुए थे। यही कारण है कि लुटेरों ने केवल इन लोगों से ही लूटपाट की। अन्य किसी से कुछ पूछा तक नहीं।
गढ़वा रोड जीआरपी पोस्ट में भुक्तभोगी।