पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेहला का व्यवसायी पुत्र और बाइक मिस्त्री लापता

रेहला का व्यवसायी पुत्र और बाइक मिस्त्री लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | रेहलाके व्यवसायी समाज सेवी संतोष गुप्ता का पुत्र विकास (22) गुरुवार रात नावा से इटको मार्ग से होकर लौटने के क्रम में लापता हो गया है। उसके साथ बाइक से घर लौट रहे डंडीला कला गैरेज के मिस्त्री बाबू भाई (25) का भी कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि इटको में ब्रेकडाउन हुए पिकअप वैन को ठीक कराने गुरुवार तीसरे पहर बाइक से बाबू मिस्त्री को लेकर गया था। पिकअप वैन को ठीक होने के बाद उसे औरंगाबाद भेजकर विकास रात में आठ बजे वहां से इटको विश्रामपुर होकर अपने घर रेहला लौट रहा था। इसके बाद रातभर दोनों घर नहीं लौटे। साथ ही दोनों का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने दिन भर खोज बीन की। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थानीय थाना पुलिस को मौखिक लापता होने की सूचना दी है। उधर व्यवसायी पुत्र की अपहरण की आशंका जतायी जा रही है।