पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट का टारगेट थे केवल पशु व्यापारी

लूट का टारगेट थे केवल पशु व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वारोड गढ़वा टाउन स्टेशन के बीच शक्तिपुंज एक्सप्रेस में हुई लूट का टारगेट केवल चार पशुधन व्यापारी ही थे। अन्य किसी मुसाफिर से लुटेरों ने कुछ पूछा तक नहीं। पशु व्यापारी जीआरपी पुलिस के प्रभारी दिलकेश्वर शर्मा ने स्वीकार किया कि कोई व्यापारी से जुड़ा व्यक्ति उनपर नजर रखे हुए था। लूट के शिकार यात्रियों में एकराजुल 4.50 लाख, जुबैर 2.7 लाख, मुन्ना 4.14 लाख शौकत - 70 हजार हैं। सभी से कुल 11.41 लाख रुपए लूटे गए। गढ़वा रोड जीआरपी पोस्ट प्रभारी दिलकेश्वर शमा ने चारों व्यापारियों के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

एकवर्ष पहले भी लूटे गए थे पशु व्यापारी : विगतवर्ष अक्टूबर में गढ़वा के आधा दर्जन पशु व्यापारी को डालटनगंज-गढ़वा रोड के बीच अपराधियों ने कोलकाता-अजमेर एक्सप्रेस में कोलकाता से घर लौटते समय लगभग 9 लाख रुपए की लूट हुई थी। बाद में इसमें संलिप्त अपराधी पकड़े गए थे।

लुटेरों की शीघ्र होगी गिरफ्तारी : रेल एसपी

धनबादरेलमंडल के रेल पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने कहा कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल बनाया गया है। इसमें गढ़वा सिविल पुलिस की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए रेल डीएसपी विनोद महतो मौके पर वारदात कर रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित लूट की घटना है।