सड़क डकैती का सरगना सहयोगी के साथ धराया
विश्रामपुर | स्थानीयपुलिस को कंडा घाटी उसका आसपास क्षेत्र में कई डकैती की घटना में शामिल रहे अपराध सरगना रिंकू पासवान उसके निकट सहयोगी सुनील चौहान को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। विश्रामपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात कंडा के समीप दोनों की गिरफ्तारी की गई। वहीं उसके अन्य सहयोगी अनिल चौहान (पिपरहा), बीरेंद्र पासवान सूर्यमल पासवान (हरिहरगंज) भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक अपराधी किसी लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। रिंकू पासवान के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। इस छापेमारी में एसआई एसएन सिंह, एएसआई विनय कुमार सिंह सदलबल साथ थे। इस संबंध में विश्रामपुर के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक एनएच 98 मार्ग पर सड़क डकैती में संलिप्तता स्वीकारी है। साथ ही डालटनगंज से पटना के बीच चलनेवाली राजहंस बस डकैती के दौरान प्राइवेट गार्ड से बंदूक छीनने की भी बात अपराधियों ने कबूल की है।