रेल डीएसपी ने की लूटकांड की जांच
विश्रामपुर. शक्तिपुंजएक्सप्रेस में नगर उंटारी के चार व्यापारी से 12 लाख रुपए की हुई लूट की वारदात के उद्दभेदन में रेल पुलिस मुस्तैदी से जुट गई है। संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी पुलिस पार्टी के नेतृत्व कर रहे धनबाद के रेल डीएसपी विनोद कुमार महतो ने बताया कि सभी व्यापारी से पूछताछ की गई है।
इनके पास कई अन्य व्यापारी के रकम मिले थे। इनके मोबाइल सिम का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। साथ ही इनके अलग-अलग बयान इस कांड के अनुसंधानकर्ता सह गढ़वा रोड जीआरपी पोस्ट प्रभारी दिलकेश्वर शर्मा ने रिकार्ड किया है। उन्होंने कहा कि लूट के इस मामला का शीघ्र उद्भेदन होगा। यह घटना ट्रेन डकैती की होकर सीधी पशु व्यापारी से जुड़ी लूट की है। इसमें किसी नजदीकी का हाथ प्रथम दृष्टया जांच में दिख रहा है। संलिप्त अपराधी को चिन्हित कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी होगी। इस संबंध में गढ़वा जीआरपी पोस्ट प्रभारी डीके शर्मा ने कहा कि इस घटना की अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध ट्रेन डकैती की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
फोटो : 16