पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपं में वितरण की बाट जो रहा 2443 कंबल

नपं में वितरण की बाट जो रहा 2443 कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 से कंबल बांटने का निर्देश

विश्रामपुर. तापमानमें गिरावट आने से ठंड कनकनी काफी बढ़ गई है। वहीं नपं को सहायमद से मिला 2443 कंबल कार्यालय में एक पखवाड़ा से वितरण की बाट जो रहा है। उधर सभी 16 वार्ड के वार्षद कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार भारती से मिले निर्देश के आलोक में दस दिन पहले लाभुकों की सूची सौंपकर कंबल मिलने की आस देख रहे हैं। इस संबंध में नगर अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी के संवेदनहीन रवैया पर नाराजगी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अरुण कुमार भारती एक सप्ताह से रांची बैठे हुए हैं। वहीं ठंड में जरुरतमंद निर्धन असहाय ठंड से लाचारगी की हालत में कंबल मिलने की इंतजार में है। साथ ही ठंड में नपं मुख्यालय, बीमोड़ प्रमुख कस्बा रेहला के चौक-चौराहे पर राहगीरों तथा दिहाड़ी मजदूर ठेलेवाले के लिए हर साल किया जानेवाला अलाव की व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन चुप है। जबकि लोग कागज-कूड़े को जलाकर ठंड से सुबह शाम निजात पाने को विवश हैं। नपं के उपाध्यक्ष अजय बक्सराय ने नगर प्रशासन को शीघ्र जरुरतमंदों को कंबल प्रदान करने अलाव की चौक-चौराहों पर व्यवस्था की मांग की है।



जरुरतमंदोंमें बटा कंबल : प्रखडके बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्रा ने सहाय मद से आवंटित कंबल को स्वयं पंचायत भ्रमण कर पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा तैयार जरुरतमंद लाभुकों की सूची का सत्यापन कर वितरण शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्होंने केतातकला पंचायत सचिवालय में मुखिया रविशंकर चौबे वार्ड सदस्यों के सहयोग से 175 कंबल असहाय वृद्ध, विकलांग के बीच कंबल बांटा। वहीं 50 कंबल केतात मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सेठ चौबे ने अपने स्तर से जरुरतमंद केतात कला, खुर्द, उर्दवार कमता के लोगों को प्रदान किया। वहीं बीडीओ लालगढ़ पंचायत में भी मुखिया डॉ. अखिलेश कुमार साहु, उपमुखिया डबल सिंह पंसस संजय कुमार साहू के सहयोग से 175 कंबल जरुरतमंद लाभुकों के बीच वितरण किया। इसके पहले बीडीओ डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने बघमनवा पंचायत सचिवालय में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुखिया सहोदरी देवी पंसस सुनीता देवी के सहयोग से 175 कंबल का वितरण किया गया।

सदरएसडीओ ने आदर्श पंचायत भंडार में बांटे 50 कंबल : सदरएसडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने भंडार पंचायत सचिवालय में बीडीओ डॉ. विनय कुमार मिश्रा पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से 50 बेहद ज