डिहरिया में नाली निर्माण पर तकरार
विश्रामपुर | नपंके वार्ड आठ में अल्पसंख्यक बहुल गांव डिहरिया में नाली निर्माण को लेकर एक सप्ताह से नगर पार्षद सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा स्थानीय सदर राष्ट्रवादी जनता पार्टी के प्रत्याशी मजमुदीन अंसारी के बीच तकरार में नाली निर्माण कार्य अधर में फंस गया है। नपं से 500 फीट नाली का निर्माण 3.93 लाख की राशि से कराया जा रहा है। वहीं इस विवाद में गांव के लोग भी विभाजित हो गए हैं। निर्माण के मसले पर पार्षद सुरेंद्र विश्वकर्मा की बातों का समर्थन कर रहे हैं।
वहीं कुछ ग्रामीण सदर मजमुदीन अंसारी के साथ खड़े हैं। इस विवाद की जांच करने पहुंचे नगर अध्यक्ष देवनारायण सिंह के साथ कनीय अभियंता सुनील मिंज ने अधूरे निर्मित नाली का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने प्राक्कलन के अनुसार नाली निर्माण का निर्णय सुनाया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी दोनों पक्षों के साथ रविवार को बैठक कर इसका सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किया। इसमें तय हुआ कि नाली निर्माण का बचे भाग को जेसीबी से मिट्टी हटवाकर नए सिरे से पक्की नाली निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर नाली की लंबाई को बढ़ाकर पानी का निकास सुगमता पूर्वक करने पर भी सहमति बनी है।
फोटो : 18