शक्तिपुंज एक्स. लूटकांड में एक गिरफ्तार
विश्रामपुर | शक्तिपूंजएक्सप्रेस में दो दिन पहले नगरउंटारी रोड के चार पशु व्यापारी से 12 लाख रुपए की हुई लूट के संबंध में रविवार को नगरउंटारी थाना के चचेरिया ग्राम से अजमद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। संबंध में गढ़वारोड जीआरपी पोस्टप्रभाारी दिलकेश्वर शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही लूटकांड का उदभेदन होगा। साथ ही इसमें शामिल अपराधी पकड़े जाएंगे। लूटकांड की जांच पड़ताल कर रहे रेल डीएसपी विनोद कुमार महतो ने कहा कि इस लूटकांड में महत्वपूर्ण सुराग मिले है। इसी के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है।