- Hindi News
- बेरोजगारी उन्मूलन में मददगार है कंप्यूटर शिक्षा
बेरोजगारी उन्मूलन में मददगार है कंप्यूटर शिक्षा
विश्रामपुर | कम्प्यूटरशिक्षा बेरोजगारी उन्मूलन में काफी मददगार साबित हो रही है। आधुनिक शिक्षा को रोजगार बनाने में कम्प्यूटर का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। ये बातें जेवीएम नेता विस प्रात्याशी राजन मेहता ने बीमोड़ पर खुले नये भिस्टा कम्प्यूटर सेंटर के उदघाटन करने के बाद कही। भिस्टा कम्प्यूटर सेंटर के संचालन चंदन कुमार मेहता ने कहा कि इस संस्था के द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को काफी रियायतीदर पर पीजीडीसीए, डीसीए, सीसीए, टैली, इंटरनेट, तथा महत्वपूर्ण डीडीटीपी कोर्स कराने के बाद पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी का सर्टिफिकेट दिया जायेगा। इसके अलावा लैंगवेज एजुकेशन का ट्रेनिंग कोर्स विज्ञान शिक्षक अभय पांडेय के द्वारा दिया जाएगा। मौके पर उपस्थित निदेशक रंजन कुमार ने कहा विश्रामपुर नपं प्रखंड क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा विशेषकर कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़वा देने के उद्देश्य से इस संस्था को शुरू किया गया है।
इसमें पहले प्रशिक्षण लेने वाले फर्स्ट बैच के 30 प्रशिक्षणार्थी के लिए मुफ्त प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही नि:शक्त बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण के लिए शीघ्र टैलेंट सर्च परीक्षा होगी। इस मौके पर ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के निदेशक रंजन कुमार, जेवीएम नेता कन्हाई मेहता, प्रवीण सिंह आशीष चंद्रवंशी , कृष्णा मेहता, दिनेश मेहता, हीरा महतो, विजय कुमार रवि, नइमुद्दीन आंसारी, अजय मेहता आदि उपस्थित थे।
फोटो : 29