- Hindi News
- ठंड में बढ़ोतरी, कंबल वितरण में हो रही देरी
ठंड में बढ़ोतरी, कंबल वितरण में हो रही देरी
विश्रामपुर | ठंडमें तेजी गई है। वहीं चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बावजूद प्रखंड नपं में सहायता मद से आए कंबल वितरण प्रक्रिया रुकी हुई है। कंबल स्टोर रूम में पड़ा हुआ है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार भारती ने सभी 16 वार्ड के नगर पार्षद से कंबल पाने वाले लाभुकों की सूची आधार कार्ड नंबर के साथ देने की मांग की है। वहीं बीडीओ डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने सभी दस पंचायत के मुखिया पंचायत समिति के सदस्य को बीपीएलधारी, अति निर्धन, असहाय, विकलांग तथा वृद्धा पेंशनधारी वृद्ध विधवा की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय में शीघ्र सूची जमा करने का निर्देश दिया है। बावजूद अधिकांश पंचायत से कंबल लाभुक की सूची जमा नहीं करायी गयी है। बीडीओ मिश्रा ने सूची प्राप्त होने के साथ ही शीघ्र प्रखंड परिसर में इसका वितरण कराने को कहा है। इस क्रम में उन्होंने कहा कि अत्यंत वृद्ध लाचार विकलांग को वह स्वयं उसके घर जाकर कंबल वितरण करेंगे। हालांकि तोलरा की मुखिया श्यामादेवी ने कहा कि बेहतर होता कि पंचायत स्तर पर कंबल चयनित लाभुक को दिया जाता। इधर लगभग एक पखवाड़ा से पूर्व प्रखंड पहुंचा कंबल का वितरण अटका हुआ है। इसी तरह अंचल के चारों प्रखंड विश्रामपुर, पांडू, उंटारी रोड नावाबाजार प्रखंड को कल्याण विभाग से सोना-सोबरन योजना के तहत गरीबों के लिए रियायती दर पर कुल 31,834 साड़ियां प्राप्त हो गई हैं। इसके वितरण में भी देरी हो रही है।