पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिषद वेणुगोपाल महायज्ञ में करेगा सहयोग

जिला परिषद वेणुगोपाल महायज्ञ में करेगा सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डालाकलापंचायत के वृद्धखैरा स्थित प्रसिद्ध वेणुगोपाल मंदिर में 23 दिसंबर से शुरू हो रहे वेणुगोपाल महायज्ञ में जिला परिषद पूरा सहयोग करेगा। उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला परिषद के सारे पदाधिकारी सदस्य प्रारंभिक अंशदान के तौर पर सामूहिक रूप से एक लाख पत्तल ग्लास श्रद्धालुओं के लंगर के लिए देंगे। इस महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष उंटारी रोड के जिप सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा स्थानीय प्रशासन से इस आयोजन को निर्बाध रूप से संचालन में सहयोग मांगा गया है। इधर जिप अध्यक्ष अनीता देवी ने अपने पैतृक क्षेत्र में आयोजित विराट धार्मिक आयोजन में लोगों को बढ़चढ़कर आर्थिक सहयोग श्रमदान की अपील की है।