- Hindi News
- विश्रामपुर | प्रखंडपरिसर स्थित एसएफसी के पुराने खाद्य गोदाम में
विश्रामपुर | प्रखंडपरिसर स्थित एसएफसी के पुराने खाद्य गोदाम में
विश्रामपुर | प्रखंडपरिसर स्थित एसएफसी के पुराने खाद्य गोदाम में रखे चावल स्टॉक को दूषित पाए जाने के बाद बुधवार को बंद कर दिया गया। बीडीओ सह दंडाधिकारी डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने गुरुवार से नए खाद्य गोदाम से जनवितरण दुकानदार को फ्रेश चावल वितरण करने का निर्देश दिया। एमओ बीके सिंह ने बताया कि रविवार सोमवार को पुराना खाद्य गोदाम से डीलरों को पीडीएस का अनाज गरीबों को वितरण हेतु दिया गया था। लेकिन लगभग डेढ़ माह से ऊपर तक गोदाम बंद रहने से चावल में पीलापन गंध आने के कारण नीचे की बोरियों का चावल का वितरण बंद कर दिया गया है। वहीं अगले गुरुवार से एमडीएम का चावल शिक्षकों को दिया जाएगा। गोदाम के एजीएम मो. जुनैद परवेज ने इसकी जानकारी दी है। वहीं बीपीओ मणि कुमार पांडेय ने बताया कि एसएफसी गोदाम से चावल नहीं मिलने से प्राय: सभी स्कूल के चूल्हे ठंडे पड़े हुए हैं।
दूषित चावल होने से बंद रहा खाद्य गोदाम