पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्रामपुर : युवक दो दिनों से लापता

विश्रामपुर : युवक दो दिनों से लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | रेहलाथाना अंतर्गत केतात कला निवासी सुरेश चौबे के 27 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार चौबे उर्फ बबलू चौबे दो दिनों से लापता है। इस संबंध में लापता बबलू चौबे की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता सुरेश चौबे ने थाना में दर्ज करा दी है। इसमें लापता युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। रेहला थाना प्रभारी मोहम्मद अबरार खा ने बताया कि सनहा दर्ज कर वायरलेस से जिले के सभी थाने समीपवर्ती पुलिस स्टेशन को लापता के हुलिया के साथ सूचना प्रेषित कर दिया है। इधर लापता के परिजन इसको लेकर काफी परेशान हैं।