- Hindi News
- दस दिनों से कौड़िया मिडिल स्कूल प्रभार विहीन
दस दिनों से कौड़िया मिडिल स्कूल प्रभार विहीन
बीआरसीअंतर्गत घरटिया संकुल के दलित बहुल कौड़िया ग्राम स्थित राजकीय उत्क्रमित मवि विगत दस दिनों से प्रभार विहीन हालत में चल रहा है। कार्यरत हेडमास्टर युगेश्वर सिंह को 30 नवंबर को रिटायर होने के बाद अचानक मौत हो जाने से ऐसी विषम स्थिति हुई है। उधर इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव सीआरपी कन्हैया तिवारी ने विद्यालय का बिना प्रभार का एक दिसंबर से संचालन होने की सूचना दी। इसके बाद बीइइओ महेंद्र सिंह ने गगनकेड़ी के पारा शिक्षक उदय कुमार को विद्यालय का प्रभार दिलाने का लिखित निर्देश जारी किया है। उन्होंने सीआरपी कन्हैया तिवारी से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।